Resultado encontrado

Jab Jab Bahar Aayee

Mohammed Rafi
Enviar Pesquisar

जब-जब बहार आई और फूल मुस्कुराए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए

जब-जब बहार आई और फूल मुस्कुराए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए
जब-जब भी चाँद निकला और तारे जगमगाए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए

अपना कोई तराना मैंने नहीं बनाया
अपना कोई तराना मैंने नहीं बनाया
तुमने मेरे लबों पे हर एक सुर सजाया, हो

जब-जब मेरे तराने दुनिया ने गुनगुनाए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए

एक प्यार और वफ़ा की तस्वीर मानता हूँ
एक प्यार और वफ़ा की तस्वीर मानता हूँ
तस्वीर क्या, तुम्हें मैं तक़दीर मानता हूँ, हो

देखी नज़र ने ख़ुशियाँ या देखे ग़म के साए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए

मुमकिन है, ज़िंदगानी कर जाए बेवफ़ाई
मुमकिन है, ज़िंदगानी कर जाए बेवफ़ाई
लेकिन ये प्यार वो है जिसमें नहीं जुदाई, हो

इस प्यार के फ़साने जब-जब ज़ुबाँ पे आए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए
जब-जब बहार आई और फूल मुस्कुराए
मुझे तुम याद आए, मुझे तुम याद आए

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.