Resultado encontrado

Hota Raha Yun Hi

Mukesh
Enviar Pesquisar

होता रहा यूँ ही अगर अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का

होता रहा यूँ ही अगर अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का
होता रहा यूँ ही अगर अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का

सिंदूर की लाली है किसी के सुहाग में
जीते-जी जल रहा है कोई ग़म की आग में
कोई ग़म की आग में

इसके सिवा होगा भी क्या अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का
होता रहा यूँ ही अगर अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का

जाकर नहीं आना जिसे, क्यूँ देखे वो मुड़ के?
मिलते नहीं हमराही दोराहे से बिछड़ के
दोराहे से बिछड़ के

मालूम है, होता है जो अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का
होता रहा यूँ ही अगर अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का

क़स्में नहीं निभती, धरे रह जाते हैं वादे
ये रेत की दीवार है, जो चाहे गिरा दे
जो चाहे गिरा दे

१०० काम जफ़ाओं के हैं, एक काम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का
होता रहा यूँ ही अगर अंजाम वफ़ा का
लेगा ना ज़माने में कोई नाम वफ़ा का

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.