Resultado encontrado

Choti Si Chiraiya

Kailash Kher
Enviar Pesquisar

छोटी सी चिरैया, छोटी सी चिरैया
उड़ के चली किस गाँव?
छोटी सी चिरैया, छोटी सी चिरैया
उड़ के चली किस गाँव?

रह गया दाना, रह गया पानी
सूनी भई अमुआ की छाँव
मुनिया मोरी, सूनी भई अमुआ की छाँव

छोटी सी चिरैया, छोटी सी चिरैया
उड़ के चली रे किस गाँव?

अजब, निराली मोह की माया
समझे समझ नहीं आए
अंगना से तोरी चहक तो जाए
तोरी महक नहीं जाए

नैन समंदर साथ भरे, पर
भरे ना करेजवा के घाव
मुनिया मोरी, भरे ना करेजवा के घाव

छोटी सी चिरैया, छोटी सी चिरैया

दे बिदाई में तुझे क्या कीमती समान?
ले जा निंदिया रैन की, सुबहों की ले मुस्कान
भर के अपनी चोंच में ले जा हमरे प्राण

छोटी सी चिरैया, छोटी सी चिरैया
उड़ के चली किस गाँव?

रह गया दाना, रह गया पानी
सूनी भई अमुआ की छाँव
मुनिया मोरी, सूनी भई अमुआ की छाँव
मुनिया मोरी, सूनी भई अमुआ की छाँव

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.