Resultado encontrado

Mere Jeevan Mein Kiran Banke

Asha Bhosle, Manna Dey
Enviar Pesquisar

मेरे जीवन में किरण बन के बिखरने वाले
बोलो तुम कौन हो? बोलो तुम कौन हो?
आँखों-आँखों से मेरे मन में उतरने वाले
बोलो तुम कौन हो? बोलो तुम कौन हो?

क्या किसी देव के भेजे हुए वरदान हो तुम?
क्या किसी देव के भेजे हुए वरदान हो तुम?
क्या मेरे पिछले जन्म की कोई पहचान हो तुम?
ढूँढता था जिसे दिल, क्या वही मेहमान हो तुम?
ढूँढता था जिसे दिल, क्या वही मेहमान हो तुम?

अपनी मुस्कान से पागल मुझे करने वाले
बोलो तुम कौन हो? बोलो तुम कौन हो?
मेरे जीवन में किरण बन के बिखरने वाले
बोलो तुम कौन हो? बोलो तुम कौन हो?

इस तरह आज क्यूँ ललचा रहे हो तुम मुझ को?
इस तरह आज क्यूँ ललचा रहे हो तुम मुझ को?
किधर उड़ा के लिए जा रहे हो तुम मुझ को?
बात वो क्या है जो समझा रहे हो तुम मुझ को?
बात वो क्या है जो समझा रहे हो तुम मुझ को?

चुपके-चुपके मेरी दुनिया को बदलने वाले
बोलो तुम कौन हो? बोलो तुम कौन हो?
मेरे जीवन में किरण बन के बिखरने वाले
बोलो तुम कौन हो? बोलो तुम कौन हो?

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.