Resultado encontrado

Saiyan Dil Mein Aana Re

Shamshad Begum
Enviar Pesquisar

सैयाँ, दिल में आना रे, आके फिर ना जाना रे
ओ, आके फिर ना जाना रे, छम-छमा-छम-छम
राजा बनके आना रे, मोहे लेके जाना रे
ओ, मोहे लेके जाना रे, छम-छमा-छम-छम

चाँदनी रात होगी, तारों की बारात होगी
चाँदनी रात होगी, तारों की बारात होगी
पहले-पहले प्यार की पहली-पहली बात होगी
पहले-पहले प्यार की पहली-पहली बात होगी

ख़ुशी-ख़ुशी गाएँगे हम गीत सुहाना रे

सैयाँ, दिल में आना रे, आके फिर ना जाना रे
ओ, आके फिर ना जाना रे, छम-छमा-छम-छम

थोड़ी-थोड़ी छेड़ होगी, थोड़ा-थोड़ा प्यार होगा
थोड़ी-थोड़ी छेड़ होगी, थोड़ा-थोड़ा प्यार होगा
कभी इक़रार होगा, कभी इनकार होगा
कभी इक़रार होगा, कभी इनकार होगा

तेरा मनाना, मेरा रूठ जाना रे

सैयाँ, दिल में आना रे, आके फिर ना जाना रे
ओ, आके फिर ना जाना रे, छम-छमा-छम-छम

तुम मेरे पास होगे, ग़म बड़ी दूर होगा
तुम मेरे पास होगे, ग़म बड़ी दूर होगा
कहता है जिया मेरा, "होगा, ज़ुरूर होगा"
कहता है जिया मेरा, "होगा, ज़ुरूर होगा"

लाना रे, लाना, तशरीफ़ लाना रे

सैयाँ, दिल में आना रे, आके फिर ना जाना रे
ओ, आके फिर ना जाना रे, छम-छमा-छम-छम
राजा बनके आना रे, मोहे लेके जाना रे
ओ, मोहे लेके जाना रे, छम-छमा-छम-छम

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.