Resultado encontrado

Antakshari

Lata Mangeshkar, S P Balasubramaniam, Usha Mangeshkar, Shailendra Singh, and Chorus
Enviar Pesquisar

आजा, आई बहार
दिल है बेक़रार
ओ, मेरे राजकुमार
तेरे बिन रहा ना जाए, आजा

जा, जा
जा, मुझे ना अब याद आ
जा, मुझे ना अब याद आ
ओ, मुझे भूल जाने दे, जाने दे
जा, जा
जा, मुझे ना अब याद आ तू

तुम्हारी नज़र क्यूँ ख़फ़ा हो गई?
ख़ता बख़्श दो, 'गर ख़ता हो गई
हमारा इरादा तो कुछ भी ना था
तुम्हारी ख़ता ख़ुद सज़ा हो गई

इक बंजारा गाए, जीवन के गीत सुनाए
हम सब जीने वालों को जीने की राह बताए
इक बंजारा गाए, हो-हो-हो

हाल कैसा है जनाब का?
क्या ख़याल है आपका?
तुम तो मचल गए, ओ-ओ-ओ
यूँ ही फिसल गए, आ-आ-आ
हाल कैसा है जनाब का?

कहत कबीर, सुनो भई, साधो, बात कहूँ मैं खरी
कि दुनिया एक नंबरी, तो मैं दस नंबरी
कि दुनिया एक नंबरी, तो मैं दस नंबरी
अरे, कहत कबीर, सुनो भई, साधो, बात कहूँ मैं खरी
कि दुनिया एक नंबरी, तो मैं दस नंबरी
कि दुनिया एक नंबरी, तो मैं दस नंबरी

रामचंद्र कह गए सिया से...
रामचंद्र कह गए सिया से, ऐसा कलजुग आएगा
हंस चुगेगा दाना-दुनका, कौआ मोती खाएगा
हे, रामचंद्र कह गए सिया से

समा है सुहाना-सुहाना, नशे में जहाँ है
किसी को किसी की खबर ही कहाँ है
हर दिल में, देखो, मोहब्बत जवाँ है
ओ, हो

ओ, रामा, हो
हम तो चले परदेस, हम परदेसी हो गए
हम तो चले परदेस, हम परदेसी हो गए
छूटा अपना देस, हम परदेसी हो गए, हो

हुस्न के लाखों रंग, कौन सा रंग देखोगे?
आग है ये बदन, कौन सा अंग देखोगे?

गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर
ओ, गोरा रंग दो दिन में ढल जाएगा
गोरे रंग पे ना इतना गुमान कर
गोरा रंग दो दिन में ढल जाएगा
मैं शमा हूँ, तू है परवाना
मैं शमा हूँ, तू है परवाना
मुझसे पहले तू जल जाएगा
ओ, गोरे रंग पे न इतना गुमान कर

रुक जा, रुक जा, ओ जाने वाली, रुक जा
मैं तो राही तेरी मंज़िल का
नज़रों में तेरी मैं बुरा सही
आदमी बुरा नहीं मैं दिल का, रुक जा

जहाँ मैं जाती हूँ वही चले आते हो
चोरी-चोरी मेरे दिल में समाते हो
ये तो बताओ कि तुम मेरे कौन हो?
ये तो बताओ कि तुम मेरे कौन हो?

हम तो तेरे आशिक़ हैं सदियों पुराने
हम तो तेरे आशिक़ हैं सदियों पुराने
चाहे तू माने, चाहे ना माने
चाहे तू माने, चाहे ना माने
हम तो चले आए, सनम, तुझको मनाने
चाहे तू, चाहे ना
चाहे तू माने, चाहे ना माने

नैनों में सपना, सपनों में सजना
सजना पे दिल आ गया
हो, सजना पे दिल आ गया
ता-थैय्या, ता-थैय्या, हो
ता-थैय्या, ता-थैय्या, हो
अरे, नैनों में सपना, सपनों में सजनी
सजनी पे दिल आ गया
के सजनी पे दिल आ गया

ये public है, public, बाबू
ये जो public है, ये सब जानती है, public है
अज़ी, अंदर क्या है
अज़ी, बाहर क्या है
अन्दर क्या है, बाहर क्या है
ये सब कुछ पहचानती है
Public है, ये सब जानती है, public है

होठों में ऐसी बात...
होठों में ऐसी बात मैं दबाके चली आई
खुल जाए वो ही बात तो दुहाई है, दुहाई
हाँ रे, हाँ, बात जिसमें प्यार तो है
ज़हर भी है, हाँ
होठों में ऐसी बात मैं दबाके चली आई
खुल जाए वो ही बात तो दुहाई है, दुहाई

इन्तहा हो गई इंतज़ार की, हाँ
आई ना कुछ खबर मेरे यार की
ये हमें है यक़ीं बेवफा वो नहीं
फिर वजह क्या हुई इंतज़ार की?

काटे नहीं कटते ये दिन, ये रात
कहनी थी तुमसे जो दिल की बात
लो, आज मैं कहती हूँ
I love you
I love you, I love you
I love you, I love you

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.