Aaja Sanam Madhur Chandni Mein (From "Chori Chori")
Lata Mangeshkar & Manna Deyआ जा सनम मधुर चाँदनी में
हम तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमां
झूमने लगेगा आसमां
कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ
लगता नहीं है दिल यहाँ
भीगी-भीगी रात में
दिल का दामन थाम ले
खोई-खोई ज़िन्दगी हरदम तेरा नाम ले
चाँद की बहकी नज़र
कह रही है प्यार कर ज़िन्दगी है इक सफ़र
कौन जाने कल किधर
चाँद की बहकी नज़र
कह रही है प्यार कर ज़िन्दगी है इक सफ़र
कौन जाने कल किधर
आ जा सनम मधुर चाँदनी में
हम तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमां
झूमने लगेगा आसमां
कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ
लगता नहीं है दिल यहाँ
दिल ये चाहे आज तो
बादल बन उड़ जाऊँ मैं दुल्हन जैसा आसमां
धरती पर ले आऊँ मैं
ल: चाँद का डोला सजे
धूम तारों में मचे झूम के दुनिया कहे
प्यार में दो दिल मिले
ल: चाँद का डोला सजे
धूम तारों में मचे झूम के दुनिया कहे
प्यार में दो दिल मिले
आ जा सनम मधुर चाँदनी में
हम तुम मिलें तो वीराने में भी आ जाएगी बहार
झूमने लगेगा आसमां
झूमने लगेगा आसमां
कहता है दिल और मचलता है दिल
मोरे साजन ले चल मुझे तारों के पार
लगता नहीं है दिल यहाँ
लगता नहीं है दिल यहाँ
Tradução automática
Este recurso será adicionado em breve.
Em breve, o EMXStudio poderá gerar uma tradução automática desta letra usando uma API ou pacote de tradução.
A tradução aparecerá aqui de forma organizada, mantendo o mesmo estilo das letras revisadas.
Resultado automático
Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.
Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.