Resultado encontrado

Yeh Duniya Yeh Mehfil

Mohammed Rafi
Enviar Pesquisar

ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं

किस को सुनाऊँ हाल दिल-ए-बेक़रार का?
बुझता हुआ चराग़ हूँ अपने मज़ार का
ऐ, काश भूल जाऊँ मगर भूलता नहीं
किस धूम से उठा था जनाज़ा बहार का
ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं

अपना पता मिले, ना ख़बर यार की मिले
दुश्मन को भी ना ऐसी सज़ा प्यार की मिले
उन को ख़ुदा मिले, है ख़ुदा की जिन्हें हैं तलाश
मुझ को बस इक झलक मेरे दिलदार की मिले
ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं

सेहरा में आ के भी मुझ को ठिकाना ना मिला
ग़म को भुलाने का कोई बहाना ना मिला
दिल तरसे जिस में प्यार को, क्या समझूँ उस संसार को
इक जीती बाज़ी हार के मैं ढूँढूँ बिछड़े यार को
ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं

दूर निगाहों से आँसू बहाता है कोई
कैसे ना जाऊँ मैं, मुझ को बुलाता है कोई
या टूटे दिल को जोड़ दो, या सारे बंधन तोड़ दो
ऐ पर्वत रस्ता दे मुझे, ऐ काँटों दामन छोड़ दो
ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं

ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं
ये दुनियाँ, ये महफ़िल मेरे काम की नहीं, मेरे काम की नहीं

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.