Resultado encontrado

Beqarar Karke Hamen Yun Na Jaiye

Hemant Kumar
Enviar Pesquisar

बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए
बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए

देखिए वो काली-काली बदलियाँ
ज़ुल्फ़ की घटा चुरा ना ले कहीं
चोरी-चोरी आ के शोख़ बिजलियाँ
आपकी अदा चुरा ना ले कहीं

यूँ क़दम अकेले ना आगे बढ़ाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए
बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए

देखिए गुलाब की वो डालियाँ
बढ़ के चूम लें ना आपके क़दम
देखिए गुलाब की वो डालियाँ
बढ़ के चूम लें ना आपके क़दम
खोए-खोए भँवरे भी हैं बाग़ में
कोई आपको बना ना ले सनम

बहकी-बहकी नज़रों से ख़ुद को बचाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए
बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए

ज़िंदगी के रास्ते अजीब हैं
इनमें इस तरह चला ना कीजिए
ख़ैर है इसी में आपकी, हुज़ूर
अपना कोई साथी ढूँढ लीजिए

सुन के दिल की बातें यूँ ना मुस्कुराइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए
बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए

बेक़रार करके हमें यूँ ना जाइए
आपको हमारी क़सम, लौट आइए

Observação

Resultado automático

Esta letra foi encontrada automaticamente e pode precisar de revisão.

Quando ela for adicionada ao catálogo principal do EMXStudio, poderá receber tradução, correção, categoria, artista vinculado e informações completas.